How to remove or Hide bloatware in REALME C12 without pc ? In hindi
Realme C12 में bloatware को बिना कंप्यूटर के कैसे हटाए या Hide करे ?
![]() |
| Source: REALME website |
अगर आपके पास PC नहीं है तो आपको बहुत परेशानी हो सकती है इन Bloatwares को Remove करने में। ऐसे में कई लोग बताते है कि किसी Third Party App को यूज करे इन Bloatwares के Uninstall करने लिए।
लेकिन यह तरीका बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है आपके फोन के लिए। इस तरीके को नहीं यूज करना चाहिए क्योंकि यह ऐप्स पहले आपसे मोबाइल की important जानकारी ले लेती है। अगर आप किसी पेमेंट ऐप को यूज करते है तो यह ऐप्स उनका भी एक्सेस पा सकते है, जो की आपके लिए बिल्कुल सही नही है। ऐसी स्थिति में आप कुछ चीजे कर सकते है जिससे यह ऐप्स आपको परेशान न कर सके।
सबसे पहले आप इन bloatwares को Force stop या disable कर दे।
इसे करने के लिए आप ऐप की info में जाए और उसे Disable या Force stop कर दे। ऐसा करने से यह ऐप्स आपके फोन में कोई भी गतिविधि नही कर पाएंगे।
ऐप के Data को Clear करे।
ऐप के Data को Clear करने से यह ऐप्स आपके फोन में ज्यादा स्टोरेज यूज नहीं कर पाएंगे और आपका फोन थोड़ा खाली भी हो जायेगा।
ऐप्स की Notification को Block कर दे।
इस तरह यह ऐप्स आपको Notification नही दे सकती।
ध्यान रहे की जब भी आप ऐप के Data को Clear करेंगे तो Notification फिर से On हो जाएंगी। लेकिन जब यह Data Clear करने के बाद On हो जाए तो आप इन्हे फिर से बंद कर दे।
ऐप्स को hide कर दे।
ऐसा करने से ऐप तो अनइंस्टॉल नही होगा लेकिन आपके सामने से वे ऐप्स है हट जाएंगे जिससे आपको कम ऐप्स दिखेंगे और फोन इन ऐप्स से खाली भी दिखेगा। ऐसा करने के लिए आप सेटिंग्स में जाए। नीचे Privacy में जाए। Hide Apps का Option दिखेगा उस पर क्लिक करे और पासवर्ड सेट करके ऐप्स को चुने। फिर उन्हे hide कर दे। अगर आप उन्हे एक्सेस करना चाहते है तो Dial Pad पासवर्ड में को लिखे और फिर ऐप्स आ जायेंगे।
इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद :)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें