Is Web development relevant or stopped growing ? In hindi

क्या Web Development बढ़ रहा है या रुक गया है ?

Post Image

जब भी कोई नई चीज सीखने जाता है तो वो सोचता है की क्या इसका कोई भविष्य भी है या नहीं। और ये सही भी है सोचना। आजकल लोगो को लग रहा है की Website बनाने का Process automated होता जा रहा है।


क्या Web Development Automated हो जायेगी ? 

अभी के हिसाब से देखे तो काफी कुछ पहले से ही Automate हो चुका है।

जैसे HTML को लेलें, आजकल कई websites आ चुकी जो को बस एक Image देख कर ही उसका HTML structure बना लेती है। पर वही बात है की, वो उतनी perfect नहीं होती। लेकिन कम समय में फिर भी अच्छा Code मिलता है

और CSS को भी करने के लिए बहुत से tools आ चुके। सबसे famous तो Bootstrap है। और tools बोलें तो tailwind css भी है। हालांकि Javascript पूरी तरह से automate अभी भी नही हो पाई है। 

अभी सबसे नया tool Locofy आया है। इसमें HTML, CSS, Javascript पूरा Frontend ही बना सकता है खुद से। इसमें बस हमे अपना Figma design देना होगा। जिसकी मदद से यह पूरा Frontend अच्छी तरह से कर सकता है।

अब लोग इन सब tools को देख कर पहले से ही घबरा जाते है। जब की सच यह है को यह सारे tools हमारे मदद के लिए ही है। इनसे हमारा ही समय बचता है। कोई भी Company इन tools पर तो depend नहीं रह सकती। इसलिए एक दम सही सटीक काम के लिए Developers को ही hire किया जाता है।

कभी कभी हम जो website बनाने जाते है तो हमे उसका एक सही idea चाहिए होता है। Code लिखने से पहले अगर हमारे पास जो idea है उसे test करना है तो हम Locofy जैसे tools का इस्तमाल कर सकते हैं। फिर को Code मिलेगा उसे हम अपने हिसाब से अच्छा बना सकते है।

Future में अगर Web Development Automate भी हो जाती है तो उसे भी संभाले के लिए कुछ काम तो करना ही होगा। और जब कुछ Automate होता है तो नई Jobs आ जाती है।

हमे सिर्फ नई चीजों से Updated रहना है। हमें नई Technology सीखनी चाहिए। और अगर हम Web Development नहीं सीखेंगे तो आगे नई Technology भी सीखना भी मुश्किल हो जाएगा। 


क्या Wordpress, wix ने Web Development को automate कर दिया है ? 

लोगो को लगता है wix, wordpress के कारण अब लोग web development नही कर रहे। लेकिन आज भी लोग खुद code से website बनाते है क्योंकी wordpress से हम सब कुछ नही कर सकते। 

बड़ी कंपनियां अपनी website एक अच्छे वेब developers से बनवाती है, और किसी भी Company का website तो होना ही चाहिए।


क्या Web development रुक गई है ? 

नहीं, कोई भी business हो उसकी अपनी website होती ही है। और जैसे-जैसे development हो रहा है हर कंपनी का website भी बन रहा है। और कोई Government का काम हो तो websites ही ज्यादा इस्तमाल होती है। 

लोग web development से freelancing करके भी पैसे कमा रहे है। इसलिए यह कहना गलत है की web development रुक गई है।


इस Post को पढ़ने के लिए धन्यवाद :)

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट