Things you should do for convenience in Mobile in hindi

वह काम जिन्हे करने से आप मोबाइल को तेज और आसानी से चला सकते है।



ज्यादातर लोग जब भी मोबाईल चलाते है तो ऐसे बहुत से चीजों को पर ध्यान नहीं देते जो उनके मोबाइल धीमे करता रहता है। नीचे हमने ऐसे समस्या से बचके मोबाइल आसानी से और तेज कैसे चलाए, बताया है।


1. अपने मोबाइल Controls को बदले।

ज्यादातर लोग वही पुराने नीचे 3 बटन वाले नेविगेशन को इस्तमाल करते है, लेकिन आजकल मोबाइल इससे भी तेज कंट्रोल आ चुके है। Swipe up नाम से या इसी से मिलता जुलता नाम(आपके मोबाइल के आधार पर) आपके सेटिंग में होगा। यहां आपको इसे इस्तमाल करने का सुझाव देते है क्योंकि जब आप इसे चलाएंगे तब आपको पता चलेगा कि यह पुराने कंट्रोल से कितना तेज है। शुरुवात में इस कंट्रोल को इस्तमाल करना मुश्किल हो सकता है लेकिन जब इसकी आदत हो जायेगी तब बहुत आसानी होगी।



2. Home Screen सिर्फ जरूरी Apps रखें।


जो ऐप्स आप सबसे ज्यादा उपयोग करते है उसे ही Home Screen पर रखें। अगर आप Home Screen पर ज्यादा Apps रखेंगे तो, ऐप्स ढूंढने में समस्या होगी और कभी-कभी फोन को लोड होने में भी समय लग जाता है।


3. Notification Drawer में काम की चीजें रखें।


Notification Drawer में आप Flash Light, Flight Mode, Data, Hotspot, Wifi, Location, Bluetooth, आदि जरूरी चीजें रख सकते है। आप चाहे तो Dark Mode, Screen Recording, आदि भी रख सकते है। ऐसा करने से आप। बहुत जल्दी जरूरी काम को कर सकते है, आपको दो बार स्क्रॉल नही करना पड़ेगा।


4. Split Screen का यूज करें।


जब आपको दो ऐप्स एक साथ चलाने हो तब आप Split Screen को यूज कर सकते है। यह स्क्रीन को आधे भाग में बाट देता है। जरूरत पड़ने पर आप एक ऐप के स्क्रीन बड़ा या छोटा भी कर सकते है। अगर आपको नही पता इसे कैसे चलाते है तो आप गूगल पर सर्च कर सकते है अपने फोन का नाम लिख कर। ऐसा इसलिए, क्योंकि हर फोन यह फीचर अलग जगह पर हो। यह फीचर ज्यादातर नए फोन में ही होता है यानी आपके फोन का Android वर्जन 10 होना चाहिए। इसके नीचे यह फीचर नही मिलता। 


5. Files को सही से Organise करें।


Organize करने से मतलब है, कि Files को लोकेशन देना। हमारे फोन में PDF Files, Word Files, Excel Files, आदि होते है। लेकिन जब हमे कोई फाइल को ढूंढना होता है तो वह मुश्किल से मिलते है। इसके लिए आपको Folders बनाने चाहिए। जैसे Notes के PDF के लिए Notes नाम के Folder को बनाना और उसमे सारे Notes Files को Move कर देना। इस तरह से आप बस देखते ही समझ जाएंगे कि कौनसी फाइल कहाँ पर है।


6. Google Keyboard का यूज करें।


अगर आप अपने पुराने Default keybaord को यूज कर रहे है तो, अब से Google Keyboard का यूज करना शुरू कर दे। क्योंकि Google keyboard में हमे बहुत ज्यादा features मिलते है, जिसकी मदद से हमारा काम और भी तेजी से हो जाता है। हमने इस आर्टिकल में गूगल keyboard के ऐसे Features बताए है जिसकी मदद से आपको बहुत आसानी होगी।


आर्टिकल : Google Keyboard के बढ़िया फिचर्स


तो इस तरह आप बहुत आसानी से और तेजी से अपने को यूज कर सकते है। इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद :)

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट