What is Template Engine in Node Js ? and how to use it in hindi
Node Js में Template Engine क्या होता है ? इसे कैसे इस्तमाल करे ?
अगर आप Web development में Backend सीख रहें है तो Node Js में Template Engine का विषय आता है यह विषय कई लोगो के सिर के ऊपर से जाता है और वे Frustrate हो जाते है। हमने यहां आसान भाषा में आपको इसके बारे में बताया है।आइए इसे अच्छे से समझते है।
Template Engine के बारे में Short Answer: यह HTML में Data लेता है और Page को Serve करता है। मतलब किसी भी Data को HTML में change करना, Template Engine हमारे लिए आसान कर देता है। अगर हम बिना Template Engine के यह सब करेंगे तो बहुत मुश्किल होगा। कुछ सबसे लोकप्रिय Template Engines: Pug(पहले Jade कहते थे), EJS, hbs आदि।
नीचे हमने Template Engine के बारे में विस्तार से बताया है।
Template Engine आखिर होता क्या है ?
आपने देखा होगा की जब भी हम किसी वेबसाइट पर अपना account बनाने जाते है तो सबसे पहले लिखा होता है "Sign-in" इस पर क्लिक करके हम अपना नाम, E-mail आदि जानकारी देते है उसके बाद यही चीज हमारे नाम में बदल जाती है "Sign-in" की जगह हमारा नाम आने लगता है। तो ये कैसे हुआ ? यह आमतौर पर एक Template Engine की मदद से होता है। हम HTML में किसी data को अचानक से बदल नही सकते ऐसा हम कर सकते है लेकिन यह आसन नहीं होगा ऐसे स्थिति में Template Engine इन सबको आसान बना देता है। नीचे दिए गए Example से समझते है।
Example: एक Static data ऐसा होता है "Good Morning Raju" इसमें हम data(Raju) को आसानी से change नही कर सकते। हम इसे Template Engine की मदद ऐसा बना देते है "Good Morning {name}" इसमें name एक Variable है जिसे हम Template Engine में change कर सकते है। ऐसा करने से हमारी Website Dynamic हो जाती है।
किस Template Engine को इस्तमाल करे ?
Template Engines तो कई सारे है लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रिय Pug और EJS है आप इनमे से कोई भी चुन सकते है।
Template Engine को कैसे Practice करे ?
सबसे पहले आपको इसे इस्तमाल करना आना चाहिए। Template Engine को उनकी Documentation की मदद से सीखा और Practice किया जा सकता है। या तो आप YouTube पर किसी Template Engine के पूरे इस्तमाल का Tutorial देख कर समझ और Practice कर सकते है।
इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद :)

.jpg)
 
 
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें