Programmer's के 5 डर जो आम है।

Post Image


चाहे दुनिया में कोई भी हो उसे किसी न किसी चीज से दर लगता ही है। वैसे ही Programmers को भी कुछ चीजों से डर लगता है। जो की वो उनके साथ कभी नहीं होने देना चाहते हैं। 

डर कोई बुरी चीज नहीं बल्कि वो हमे हमेशा सतर्क रखती है। हमे भविष्य में हम कही पीछे न रह जाए इस डर के कारण हम हमेशा अपने आपको नई चीजे सिखाते रहते है। Programmers कुछ आम डर हमने नीचे बताए है।


1. किसी Project release के पहले bug का पता चलना। 

मान लीजिए की आप एक Company में Project पर काम कर रहे है। अब 5 महीने हो चुके है और project बन गया है। जिसे Company बस 3 घंटे में ही release करने वाली है।

अब आप अपने project के code को ऐसे ही check करते है और पता चलता है की project में एक बड़े feature में bug मिल गया यानी Error मिल गया। अब आपके पास समय भी कम है और उस Error ठीक करने में समय लगेगा।

ऐसी स्थिति में company को project delay कर देना चाहिए। लेकिन यह इतना आसान नहीं क्योंकि आपने सबको बता दिया है की project release होने वाला है।

यह स्थिति programmers को डराती है।


2. Stack overflow का Down होना। 

मान लीजिए आप एक app पर काम कर रहे है। तभी आपको एक जरूरी feature में error आ जाता है। आपको समझ नही आ रहा है की Error क्यों आया है। सलिए आप Google पर उस Error के बारे में search करते है। 

आपको Stack Overflow की link दिखती है और जब आपने उसपर click किया तो, पता चलता है की Stack Overflow down है। अब आपके कोई Clue भी नही है की वो error क्यों आया है। ऊपर से Website भी down है। ऐसी स्थिति programmers को बहुत परेशान करती है।

क्योंकि Stack Overflow programmers को किसी भी Error को ठीक करने में बहुत मदद करता है और अगर वही down हो गया तो error को ठीक करना असंभव हो जाता है। हालांकि आप खुद से भी code देखके error ठीक कर सकते है लेकिन उसने बहुत ज्यादा समय जाएगा।


3. Semicolon (;) का डर। 

ऐसी कई Programming Languages हैं जिसमे Semicolon इस्तमाल होता है। जैसे C, C++, Javascript, Java आदि। आपने चाहे जितना भी अच्छा code लिखा हो, अगर किसी भी एक statement के आगे Semicolon लगाना भूल गए, तो तुरंत Error मिलता है।

फिर अगर आपका Code बहुत बड़ा है तो इसे ढूंढने में और भी समय लगता है। जो की बहुत ज्यादा Boring होता है। हालांकि Semicolon, programming में किसी statement को terminate या कुछ conditions में अंतर करने के लिए इस्तमाल होता है। लेकिन इसे भुलने पर तो Error आना ही है।

इसलिए Programmers Semicolon से डरते है। वही इसके विरुद्ध Python है जिसमे Semicolon इस्तमाल ही नहीं होता। शायद इसलिए लोग कहते है की हमें C language से पहले Python सीखना चाहिए। क्योंकि अगर C language सेखेंग तो Semicolon के Errors के डर से वो आगे Programming नहीं कर पाएंगे।


4. किसी और के Code को Edit करना। 

अगर आप बैठे हुए है और कोई और अपना Code आपको आगे लिखने को बोलता है तो वो बहुत ही मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने जो भी variables, functions बनाए होंगे वो सब उसके हिसाब से होंगें।

अब जब आप उस Code को आगे लिखेंगे, तो आपको उसका code समझना होगा। जो कि अलग problem होगी। आप किसी भी line को समझने जाएंगे तो आपका सिर घूमने लगेगा। हर line को समझना और आगे लिखना यह बहुत ही Boring लगता है।

इसलिए Programmers हमेशा किसी और के Code करने से डरते है। इसलिए programmers हमेशा सिखाया जाता है की वो अपने Code को Comment करके लिखा करे जिससे अगर और भी उस Code पढ़ने आ रहा है तो उसे आसानी होगी।


5. अचानक से किसी bug को Fix करना पड़े। 

जरा सोचिए, आज Friday है और आप अभी office से घर पहुंचे है। आप घर आराम कर रहे हैं। तभी आपको Office Call आता है की एक बड़ा Error आ गया जिसे आपको तुरंत अभी ठीक करने फिर office जाना है।

आपका पूरा समय उस Error को समझने में लग गया और Saturday भी बीत गया। अंत में पता चलता है की वो Error किसी और के गलती को वजह से हुआ है। जिसमे आपने समय बर्बाद किया। 

अब आपका Weekend बर्बाद हो गया इसी problem में। यह चीज कोई भी Programmer कभी भी नही होने देना चाहेगा। इसलिए programmers इस situation बहुत डरते है। 


इस Post को पढ़ने के लिए धन्यवाद :)

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट